हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी , पंथनिरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को : सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई0 (मिति मार्ग शीर्ष शुक्ल सप्तमी, सम्वत् दो हजार छह विक्रमी) को एतदद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। 1:- जीवन में वो ही व्यक्ति असफल होते है, जो सोचते है पर करते नहीं । 2 :- दुसरोँ के भरोसे मत बैठिये क्या पता कोई आपके भरोसे बैठा हो… 3 :- सफलता का आधार है सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास !!! 4 :- अतीत के ग़ुलाम नहीं बल्कि भविष्य के निर्माता बनो… 5 :- मेहनत इतनी खामोशी से करो की सफलता शोर मचा दे… 6 :- कामयाब होने के लिए अकेले ही आगे बढ़ना पड़ता है, लोग तो पीछे तब आते है जब हम कामयाब होने लगते है. 7 :- छोड़ दो किस्मत की लकीरों पे यकीन करना, जब लोग बदल सकते हैं तो किस्मत क्या चीज़ है… 8 :- यदि हार की कोई संभावना ना हो तो जीत का कोई अर्थ नहीं है… 9 :- समस्या का नहीं समाधान का हिस्सा बने… 10 :- जिनको सपने देखना अच्छा लगता है उन्हें रात छोटी लगती है और जिनको सपने पूरा करना अच्छा लगता है उनको दिन छोटा लगता है… 11 :- आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते पर आप अपनी आदतें बदल सकते है और निशचित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देगी ! 12 :- एक सपने के टूटकर चकनाचूर हो जानें के बाद दूसरा सपना देखने के हौसले को ज़िंदगी कहते है !!! 13 :- वो सपने सच नहीं होते जो सोते वक्त देखें जाते है, सपने वो सच होते है जिनके लिए आप सोना छोड़ देते है… 14 :- सफलता का चिराग परिश्रम से जलता है !!! 15 :- जिनके इरादे बुलंद हो वो सड़कों की नहीं आसमानो की बातें करते है… 16 :- सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं… 17 :- मैं तुरंत नहीं लेकिन निश्चित रूप से जीतूंगा… 18 :- सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगें लोग… 19 :- आशावादी हर आपत्तियों में भी अवसर देखता है और निराशावादी बहाने !!! 20 :- आप में शुरू करने की हिम्मत है तो, आप में सफल होने के लिए भी हिम्मत है… 21 :- सच्चाई वो दिया है जिसे अगर पहाड़ की चोटी पर भी रख दो तो बेशक रोशनी कम करे पर दिखाई बहुत दूर से भी देता है. 22 :- संघर्ष में आदमी अकेला होता है, सफलता में दुनिया उसके साथ होती है ! जिस जिस पर ये जग हँसा है उसी उसी ने इतिहास रचा है. 23 :- खोये हुये हम खुद है और ढूढ़ते ख़ुदा को है !!! 24 :- कामयाब लोग अपने फैसले से दुनिया बदल देते है और नाकामयाब लोग दुनिया के डर से अपने फैसले बदल लेते है… 25 :- भाग्य को और दूसरों को दोष क्यों देना जब सपने हमारे है तो कोशिशें भी हमारी होनी चाहियें !!! 26 :- यदि मनुष्य सीखना चाहे तो उसकी प्रत्येक भूल उसे कुछ न कुछ सिखा देती है !!! 27 :- झूठी शान के परिंदे ही ज्यादा फड़फड़ाते है तरक्की के बाज़ की उड़ान में कभी आवाज़ नहीं होती… 28 :- समस्या का सामना करें, भागे नहीं, तभी उसे सुलझा सकते हैं… 29 :- परिवर्तन से डरना और संघर्ष से कतराना मनुष्य की सबसे बड़ी कायरता है. 30 :- सुंदरता और सरलता की तलाश चाहे हम सारी दुनिया घूम के कर लें लेकिन अगर वो हमारे अंदर नहीं तो फिर सारी दुनिया में कहीं नहीं है. 31 :- ना किसी से ईर्ष्या ना किसी से कोई होड़, मेरी अपनी मंज़िलें मेरी अपनी दौड़… 32 :- ये सोच है हम इंसानों की कि एक अकेला क्या कर सकता है, पर देख ज़रा उस सूरज को वो अकेला ही तो चमकता है !!! 33 :- लगातार हो रही सफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि कभी कभी गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल देती है… 34 :- जल्द मिलने वाली चीजें ज्यादा दिन तक नहीं चलती और जो चीजें ज्यादा दिन तक चलती है वो जल्दी नहीं मिलती है. 35 :- इंसान तब समझदार नहीं होता जब वो बड़ी बड़ी बातें करने लगे, बल्कि समझदार तब होता है जब वो छोटी छोटी बातें समझने लगे… 36 :- सेवा सभी की करना मगर आशा किसी से भी ना रखना क्योंकि सेवा का वास्तविक मूल्य नही दे सकते है, 37 :- मुश्किल वक्त का सबसे बड़ा सहारा है “उम्मीद” !! जो एक प्यारी सी मुस्कान दे कर कानों में धीरे से कहती है “सब अच्छा होगा” !! 38 :- दुनिया में कोई काम असंभव नहीं, बस हौसला और मेहनत की जरुरत है !!! 39 :- वक्त आपका है चाहे तो सोना बना लो और चाहे तो सोने में गुजार दो, दुनिया आपके उदाहरण से बदलेगी आपकी राय से नहीं… 40 :- बदलाव लाने के लिए स्वयं को बदले… 41 :- सफल व्यक्ति लोगों को सफल होते देखना चाहते है, जबकि असफल व्यक्ति लोगों को असफल होते देखना चाहते है… 42 :- घड़ी सुधारने वाले मिल जाते है लेकिन समय खुद सुधारना पड़ता है !!! 43 :- दुनिया में सब चीज मिल जाती है केवल अपनी ग़लती नहीं मिलती… 44 :- क्रोध और आंधी दोनों बराबर… शांत होने के बाद ही पता चलता है की कितना नुकसान हुवा… 45 :- चाँद पे निशान लगाओ, अगर आप चुके तो सितारों पे तो जररू लगेगा !!! 46 :- गरीबी और समृद्धि दोनों विचार का परिणाम है… 47 :- पसंदीदा कार्य हमेशा सफलता, शांति और आनंद ही देता है… 48 :- जब हौसला बना ही लिया ऊँची उड़ान का तो कद नापना बेकार है आसमान का… 49 :- अपनी कल्पना को जीवन का मार्गदर्शक बनाए अपने अतीत को नहीं… 50 :- समय न लागओ तय करने में आपको क्या करना है, वरना समय तय कर लेगा की आपका क्या करना है. 51 :- अगर तुम उस वक्त मुस्कुरा सकते हो जब तुम पूरी तरह टूट चुके हो तो यकीन कर लो कि दुनिया में तुम्हें कभी कोई तोड़ नहीं सकता !!! 52 :- कल्पना के बाद उस पर अमल ज़रुर करना चाहिए। सीढ़ियों को देखते रहना ही पर्याप्त नहीं है, उन पर चढ़ना भी ज़रुरी है। 53 :- हमें जीवन में भले ही हार का सामना करना पड़ जाये पर जीवन से कभी नहीं हारना चाहिए… 54 :- सीढ़ियां उन्हें मुबारक हो जिन्हें छत तक जाना है, मेरी मंज़िल तो आसमान है रास्ता मुझे खुद बनाना है !!! 55 :- हजारों मील के सफ़र की शुरुआत एक छोटे कदम से होती है…. 56 :- मनुष्य वही श्रेष्ठ माना जाएगा जो कठिनाई में अपनी राह निकालता है । 57 :- पुरुषार्थ से असंभव कार्य भी संभव हो जाता है… 58 :- प्रतिबद्ध मन को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, पर अंत में उसे अपने परिश्रम का फल मिलेगा । 59 :- असंभव समझे जाने वाला कार्य संभव करके दिखाये, उसे ही प्रतिभा कहते हैं । 60 :- आने वाले कल को सुधारने के लिए बीते हुए कल से शिक्षा लीजिए… 61 :- जो हमेशा कहे मेरे पास समय नहीं है, असल में वह व्यस्त नहीं बल्कि अस्त-व्यस्त है । 62 :- कठिनाइयाँ मनुष्य के पुरुषार्थ को जगाने आती हैं… 63 :- क्रोध वह हवा है जो बुद्धि के दीप को बुझा देती है । 64 :- आपका भविष्य उससे बनता है जो आप आज करते हैं, उससे नहीं जो आप कल करेंगे… 65 :- बन सहारा बे सहारों के लिए बन किनारा बे किनारों के लिए, जो जिये अपने लिए तो क्या जिये जी सको तो जियो हजारों के लिए । 66 :- चाहे हजार बार नाकामयाबी हो, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ लगे रहोगे तो अवश्य सफलता तुम्हारी है… 67 :- खुद की तरक्की में इतना समय लगा दो, कि किसी और की बुराई का वक्त ही ना मिले !!! 68 :- प्रगति बदलाव के बिना असंभव है, और जो अपनी सोच नहीं बदल सकते वो कुछ नहीं बदल सकते… 69 :- खुशी के लिए काम करोगे तो ख़ुशी नहीं मिलेगी, लेकिन खुश होकर काम करोगे, तो ख़ुशी और सफलता दोनों ही मिलेगी । 70 :- पराजय तब नहीं होती जब आप गिर जाते हैं, पराजय तब होती है जब आप उठने से इनकार कर देते हैं ।

Blogger templates

HOME VIDEOS APPLICATION FORM GK/CURRENT AFFAIRS ONLINE QUIZ
ANDROID APPS CONTECT US

Wednesday, May 20, 2020

Rajinikanth Biography




शिवाजी राव गायकवाड़ विशेषतः रजनीकांत के नाम से जाने जाते है, वे एक भारतीय फ़िल्म कलाकार है जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते है। एक्टर बनने से पहले वे बैंगलोर ट्रांसपोर्ट सर्वीस में बस कंडक्टर के पद पर कार्यरत थे। 1973 में एक्टिंग में डिप्लोमा लेने के लिए उन्होंने मद्रास फ़िल्म इंस्टिट्यूट में एडमिशन लिया। 1975 की तमिल ड्रामा फ़िल्म अपूर्वा रागंगाल से उन्होंने डेब्यू किया था, तमिल फ़िल्म में उन्होंने कई मनमोहन किरदार किये है, जिन्हें आज भी लोग याद करते है। 
        उन्होंने कई कमर्शियल रूप से सफल फिल्मो में बतौर मुख्य कलाकार काम किया है। तभी से लोग उन्हें सुपरस्टारकहने लगे और वे तमिलनाडु के सबसे प्रसिद्ध शख्सियत बन गए। फिल्मो में डायलॉग बोलने का उनका अपना ही एक अलग अंदाज़ है, देश ही नही बल्कि विदेशो में भी लोग उनकी आवाज़ और उनके स्टाइल के दीवाने है।
आरंभिक जीवन :
        रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को एक मराठी परिवार में हुआ था। उनकी माता का नाम रमाबाई और पिता का नाम रामोजी राव था, उनके पिता बैंगलोर के पुलिस कांस्टेबल और माता गृहिणी थी। मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी के नाम पर ही उनका नाम शिवाजी राव रखा गया था। रजनीकांत के पूर्वज वर्तमान पुणे के जेजुरी के पास के गाँव मावड़ी कड़े पत्थर से थे। चार भाई-बहनो में रजनी सबसे छोटे है।
        बहन अस्वथ बालूभाई और दो बड़े भाई सत्यनारायण राव और नागेश्वर राव के साथ चार बहन भाईयों में वो सबसे छोटे है | रजनी ने गाविपुरम गवर्नमेंट कन्नड़ मॉडर्न प्राइमरी स्कूल नाम के स्कूल से अपनी प्राइमरी एजुकेशन पूरी की और कहते है rajinikanth उस समय बड़े पढ़ाकू किस्म के बच्चे थे | अपने स्कूलिंग के दौरान भी उन्होंने नाटकों में भाग लेना जारी रखा जिसकी वजह से उनके थिएटर का शौक बढ़ता चला गया और जिसे बाद में जाके एक मुकाम भी मिला |
        अपनी एजुकेशन के बाद के दिन जन्हा से आदमी अपने करियर के बारे में सोचना शुरू करता है वंहा उन दिनों रजनीकांत के दिन बड़े मुश्किल रहे है उन्होंने में बंगलौर और मद्रास शहर में कई तरह के काम किये जिसमें से कुली का काम और कारपेंटर का काम भी था लेकिन रजनी को नहीं पता था इन्ही दिनों उनकी किस्मत बदलने वाली है असल में हुआ यूँ कि बंगलोर ट्रांसपोर्ट सर्विस में भर्ती निकली और जिसमे rajinikanth सेलेक्ट हो गये लेकिन फिर भी चूँकि यह केवल मनी प्रॉब्लम दूर करने के लिए था जो कुछ हद तक हो भी गया था|
        लेकिन उसके बाद भी rajinikanth को जो करना था वो उस से कंही अलग था जिसकी वजह से होने वाले स्टेज शोज में भी रजनी भाग लेते रहते थे और वन्ही उनकी किस्मत भी उन्हें लेके जा रही थी। एक कंडक्टर के तौर पर भी उनका अंदाज़ किसी स्टार से कम नहीं था| वो अपनी अलग तरह से टिकट काटने और सीटी मारने की शैली को लेकर यात्रियों और दुसरे बस कंडक्टरों के बीच विख्यात थे| कई मंचों पर नाटक करने के कारण फिल्मों और एक्टिंग के लिए शौक तो हमेशा से ही था और वही शौक धीरे धीरे जुनून में तब्दील हो गया|        
        रजनीकांत ने लता रंग्चारी से शादी की जो कॉलेज पत्रिका के लिए उनका इंटरव्यू लेने आयी थी और उनको देखते ही उन्होंने लता को प्रपोज कर दिया था | 26 फरवरी 1981 को आन्ध्र प्रदेश के तिरुपति में उनकी शादी सम्पन्न हुयी | रजनीकांत के दो बेटिया ऐश्वर्या रजनीकांत और सौंदर्या रजनीकांत है | ऐश्वर्या रजनीकांत ने 2004 में साउथ एक्टर धनुष के साथ शादी की और उनके दो बेटे भी है | उनकी छोटी बेटी सौंदर्या तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है जो निर्देशक ,निर्माता और ग्राफ़िक्स डिज़ाइनर भी है | उसने 2010 में बिज़नसमेन आश्विन रामकुमार से शादी की और उनके एक बेटा वेद कृष्ण है |
फिल्मी करीयर :
        रजनीकांत का फिल्मी सफ़र भी किसी फिल्म से कम नहीं| उन्होंने परदे पर पहले नकारात्मक चरित्र और विलेन के किरदार से शुरुआत की, फिर साइड रोल किये और आखिरकार एक हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाईएक समय ऐसा भी था जब एक बेहतरीन अभिनेता होने के बावजूद उन्हें कई वर्षों तक नज़रंदाज़ किया जाता रहा पर उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी| ये बात रजनीकांत के आत्मविश्वास को और विपरीत परिस्तिथियों में भी हार न मानने वाले जज्बे का परिचय देती है| रजनीकांत ने यह साबित कर दिया की उम्र केवल एक संख्या है और अगर व्यक्ति में कुछ करने की ठान ले तो उम्र कोई मायने नहीं रखती|
        चुटुकलों की दुनिया में रजनीकांत को ऐसे व्यक्ति के रूप में जाना जाता है जिसके लिए नामुनकिन कुछ भी नहीं और रजनीकांत लगातार इस बात को सच साबित करते रहते है| आज वे 65 वर्ष की उम्र में रोबोट-2 फिल्म पर काम कर रहे है, उनका यही अंदाज लोगों के दिलों पर राज करता है|
        रजनीकांत ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात 1975 में बनी तमिल फिल्म अपूर्व रागंगल से की थी | इस फिल्म में निर्देशक बालचन्दर में उनको श्रीविद्या के पति का छोटा सा रोल दिया था और कमल हसन इस फिल्म में मुख्य अभिनेता थे  | इस फिल्म की काफी सराहना हुयी थी जिसे तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था | रजनीकांत ने अपने फिल्म करियर की शुरुवात में कई फिल्मे कमल हसन के साथ की जिसमे से सभी फिल्मो में कमल हसन मुख्य अभिनेता के तौर पर और रजनीकांत ने नेगेटिव रोल निभाया था |
        1978 में रजनीकांत तमिल ,तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में 20 फिल्मे की थी | बैरवी वो फिल्म थी जिसमे निर्देशक भास्कर ने उनको सुपरस्टार का दर्जा दिया था | 1980 में तक साउथ इंडियन सिनेमा में रजनीकांत एक पोपुलर एक्टर बन गये थे | इसी दौरान रजनीकांत ने एक बार तो एक्टिंग छोड़ने के फैसला ले लिया था लेकिन बाद में उन्हें राजी कर लिया गया था | उन्होंने तमिल फिल्म बिल्लाके साथ दमदार शुरुवात की इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया था और ये फिल्म काफ़ी सफल रही |इसके बाद रजनीकांत ने कई फिल्मो में डबल रोल किया  | इसके अलावा 1982 में  रजनीकांत ने कई फिल्मो में तीन रोल एक साथ दे दिया |
पुरस्कार :
        रजनीकांत को सन २००० में भारत सरकार ने कला क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। ये तमिलनाडु राज्य से हैं।रजनीकांत ज्यादातर तमिल में उनकी फिल्मों के कई के लिए कई पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्होंने Nallavanuku Nallavan के लिए 1984 में सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेता के लिए अपनी पहली फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त किया, बाद में वह शिवाजी (2007) और Enthiran (2010) में अपने अभिनय के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकन प्राप्त किया। 2014 के रूप में, रजनीकांत विभिन्न फिल्मों में अपने अभिनय के लिए छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ है।उन्होंने यह भी लेखन और निर्माण में योगदान उसकी परदे पर अभिनय के लिए और ऑफ स्क्रीन सिनेमा एक्सप्रेस और Filmfans एसोसिएशन से कई पुरस्कार प्राप्त किया।
        रजनीकांत दोनों तमिलनाडु सरकार की ओर से १९८४ में Kalaimamani पुरस्कार प्राप्त किया और 1989 में एम जी आर पुरस्कार,1995 में, दक्षिण भारतीय फिल्म कलाकार संघ Kalaichelvam पुरस्कार से उसे प्रस्तुत किया।पद्म भूषण (2000) और पद्म विभूषण (2016) भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।उन्होंने कहा कि भारतीय एनडीटीवी द्वारा 2007 के लिए वर्ष के मनोरंजन के रूप में चयनित किया गया था, शाहरुख खान की पसंद के खिलाफ प्रतिस्पर्धा। महाराष्ट्र सरकार के एक ही वर्ष राज कपूर पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 4 विजय अवार्ड्स में भारतीय सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए शेवेलियर शिवाजी गणेशन पुरस्कार प्राप्त किया।रजनीकांत भी दक्षिण एशिया Asiaweek ने में सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक नामित किया गया था।
        रजनीकांत को तमिल फिल्मो में काम करने के लिए और अपने योगदान के लिए बहुत सारे अवार्ड्स मिल चुके है और award तो अलग साउथ के लोगो का सपोर्ट भी रजनीकांत के लिए अलग level का है न केवल लोग उनसे प्यार करते है बल्कि उन्हें इतनी रेस्पेक्ट देते है जो रेयर ही किसी फिल्म स्टार के लिए देखने को मिलती है | साथ ही एक खास बात आपको बता दें कि फिल्म शिवाजी में काम करने के लिए उन्हें 43 करोड़ से अधिक का भुगतान मिला जिसकी वजह से वो एशिया के अंदर चीन के जेकी चैन के बाद सबसे अधिक भुगतान पाने वाले actors में से एक हो गये है और यह अपनी तरह का एक रिकॉर्ड भी है |

Source By : https://jivani.org/

No comments:

Post a Comment